Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अतिक्रमण हटाने प्रशासन-निगम का फिर शुरू हुआ अभियान

अतिक्रमण हटाने प्रशासन-निगम का फिर शुरू हुआ अभियान
छिंदवाड़ा
04-Jun-25
छिन्रादवाड़ा
राजस्व विभाग  और नगर निगम का शहर में अतिक्रमण को हटाने का अभियान बुधवार से फिर शुरू हुआ। दशहरा मैदान से इंदिरा तिराहे क्षेत्र में सडक़ पर दुकानदारों द्वारा किएगए अतिक्रमणों को जेसीबी से तोड़ा गया। कुछ जगह तो नगर निगम के अमले ने अतिक्रमण किए सामानों को जब्त की किया। प्रशासन की कार्यवाही से पूरे क्षेत्र में हडक़ंप सा मचा रहा। सुबह 12 बजे से शुरू हुई कार्यवाही शाम 4 बजे तक चली। अतिक्रमण हटाने गए दस्ते ने किसी की नहीं सुनी। इसका परिणाम ये हुआ कि दुकानदार खुद ही अमले के आने से पहले अतिक्रमण की हुई जगहों को खाली करते दिखे और सडक़ पर लगाए टीन और अस्थाई छतों को हटाते दिखे। इस दौरान 250 कर्मचारियों की टीम और भारी पुलिस बल के साथ चार ट्रैक्टर, तीन जेसीबी मशीन और तीन थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। 
ध्यान रहे शहर में 
पहले से चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्तीबरत रहा है। कई मुख्य स्थानों पर अतिक्रमण हटने के बाद सडक़ें चौड़ी दिखने लगी है। ध्यान रहे चार दिन पहले निगम आयुक्त के साथ एसडीएम ने एक बैठक लेकर 4 जून से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही बड़े स्तर पर शुुरू करने की बात कही थी। लगातार मुनादी कर लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। प्रशासन की ओर से संकेत दिए गए हैं कि यह अभियान शहर के अन्य अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में भी आगे जारी रहेगा। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यह कदम उठाना जरूरी हो गया था।
Share News On