Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

विद्युत मंडल पेंशनर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

विद्युत मंडल पेंशनर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
23-Dec-25
छिन्दवाड़ा

विद्युत मंडल के चार प्रमुख पेंशनर संगठनों द्वारा एक साथ एक मंच से पेंशनरों की न्यायोचित मांगों के लिये प्रदेश भर में रैली कर मुख्यमंत्री म.प्र.शासन को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस शांतिपूर्ण आंदोलन में राज्य सरकार के प्रमुख पेंशनर संगठनों द्वारा भी अपना समर्थन प्रदान कर रैली में  सभी संगठनों के सदस्यों के साथ सम्मिलित होकर सहयोग प्रदान किया गया । इसी तारतम्य में महाराणा प्रताप चौक छिन्दवाड़ा में एकत्र होकर रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय तक भारी संख्या में पेंशनर एवं परिवार पेंशनर सम्मिलित हुये । 

पेंशनरों की प्रमुख न्यायोचित मांगों में विद्युत मंडल के निजीकरण के पूर्व म.प्र.प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत पेंशनरों के पेश्ंान की गारंटी ली जावें एवं केन्द्र के समान उसी तिथि एवं दर से मंहगाई राहत का भुगतान करने की मांग की गयी है। वर्तमान में राज्य पुर्नगठन की धारा 49 (6) की आड़ में म.प्र.एवं छत्तीसगढ़ दोनों सरकारों द्वारा केन्द्र सरकार के अनुरूप मंहगाई राहत का भुगतान नहीं किया जा रहा है एवं लगभग 8 से 10 माह विलंब से राज्य सरकारों द्वारा आदेश जारी कर एरियर्स का भुगतान लेप्स किया जा रहा है जिससे राज्य एवं निगम मंडलों के पेश्ंानरों को लाखों रूपयों की क्षति उठानी पड़ रही है। धारा 49 (6) को तत्काल विलोपित करने की मांग की गयी है। 

मांगें पूरी नहीं होने पर भविष्य में विद्युत मंडल के प्रमुख पेंशनर संगठनों द्वारा राज्य सरकार के पेंशनर संगठनों के साथ प्रदेश भर में क्रमबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। शांतिपूर्ण रैली का संचालन एस.जी.माकडे़ ,ओ.पी.पांडेय ,जे.एस.सेंगर ,टी.डी.धारपुरे ,आर.व्ही.राव ,गजानंद गढे़वाल ,एस.आर.आलोनकर ,विकास पैठने ,देवानंद निकाजू ,मनोहर राउत ,मोहनलाल पराड़कर ,ममता चौधरी ,गीता विश्वकर्मा ,रामकुमार डेहरिया,सत्यनारायण शर्मा ,रविन्द्र डबली, अशोक श्रीवास्तव ,डी.के.राउत,अरूण खरे ,श्याम बाबू अहिरवार , सुरेश सोनी ,मीर जाहिद अली एवं उनके सदस्य पेंशनरों द्वारा  एवं अन्य पेंशनरों द्वारा किया गया।
Share News On