पूरक परीक्षा में लेट-लतीफी के कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य हुआ अंधकारमय: अजय ठाकुर
छिंदवाड़ा
23-Dec-25
छात्रहित में आगे आई एन.एस.यू.आई. ने सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी के द्वारा पूरक परीक्षायें समय पर आयोजित नहीं करवाये जाने के कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है । आज बी.एस.सी. प्रथम वर्ष में अध्ययनरत राजमाता सिंधिया गर्ल्स कालेज की छात्राओं को लेकर एन.एस.यू.आई. ने कुल सचिव को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा समय सीमा के अंदर आयोजित करने की मांग की है एवं जिसमें अधिकतर छात्र-छात्राये जो कि 1-2 नंबर से अनुत्तीर्ण हुये हैं, इसमें भी महाविद्यालय एवं यूनिवर्सिटी की साफ लापरवाही दिखती है । यदि यूनिवर्सिटी द्वारा समय पर परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जाता है तो एन.एस.यू.आई. इसका विरोध करेगी । इस अवसर पर एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर, छिंदवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष समर्थ मैद, अविनाश काकोड़िया, अंशुल शर्मा, सत्येन्द्र अहरवार, अयान खान सहित छात्र उपस्थित थे ।
बजट का हवाला देकर खिलाड़ियों को खेलने नहीं पहॅुुचा रही यूनिवर्सिटी
एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा कराते खिलाड़ियों को बजट का हवाला देकर खेल की सूची से हटा दिया गया है जबकि विगत् वर्ष इन्ही खिलाड़ियों ने इंटर यूनिवर्सिटी मे ंखेला था उस समय भी इन्हे किट नहीं दिये जाने के कारण अपने-अपने खर्च से किट लेकर बच्चे खेलने गये, अब पुनः बजट का बहाना करके सूची से गायब कर दिया गया है । विगत दिनांें भी यूनिवर्सिटी की टीम बाहर गई थी तब भी इसी तरह से हमारे खिलाड़ियों का मजाक बना है । इसे लेकर एन.एस.यू.आई. ने आरोप लगाया कि जिले के खिलाड़ियों के साथ इस तरह का भेदभाव किया जा रहा है जबकि सरकार दूसरी ओर खेल महोत्सव का आयोजन करवा रही है । आज एन.एस.यू.आई. द्वारा कराते खिलाड़ियों के साथ यूनिवर्सिटी में ज्ञापन सौंपकर इन खिलाड़ियों को शीघ्र किट प्रदान कर खेलने हेतु भेजने की मांग की गई ।