Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या से हिंदूओं में आक्रोश

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या से हिंदूओं में आक्रोश
छिंदवाड़ा
23-Dec-25
छिन्दवाड़ा

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्रा की पीट-पीट कर हत्या कर चौराहे पर खुलेआम जलाने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसका असर जिले में दिखाई दे रहा है। मंगलवार की दोपहर शिवसेना और विवेकानंद विचार मंच ने घटना का विरोध करते हुए जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन दिया है।

हिंदू समाज को सजग रहने की आवश्यकता: नितिन राय शिवसेना

बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में शिवसेना द्वारा आज जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुये जिला शिवसेना प्रमुख नितिन राय ने कहा कि बांग्लादेश की घटना से देश के हिन्दू समाज को सजग रहने की जरूरत है । बांग्लादेश में जो  घटना दीपू नामक युवक के साथ घटित हुई। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो जिस हेतु शिवसेना ने जिला प्रशासन को ऐसे तत्वों पर नजर रखते हुये सख्त  कार्यवाही करने की बात कहीं गयी है ,तत्पश्चात् दीपू नामक युवक को श्रद्धांजलि देते हुये दो मिनिट का मौन रखा गया । 

बांग्लादेश का संपूर्ण बहिष्कार करें हिंदू समाज: विक्की सोनी

विवेकानंद विचार मंच के प्रदेश प्रभारी विक्की सोनी ने भी आज बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग की कि संपूर्ण हिंदू समाज को बांग्लादेश का आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए। बांग्लादेश के कलाकारों, मूर्तिकारों सहित अन्य उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की घटना का निंदा करते हुए कहा कि आने वाले समय हिंदू समाज को जागना होगा और इस तरह की घटनाओं का विरोध करना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने से पहले सोचे।





Share News On