Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बुधवार को दवा दुकानदार रहेंगे हड़ताल पर

बुधवार को दवा दुकानदार रहेंगे हड़ताल पर
छिंदवाड़ा
19-May-26
जिला प्रशासन ने बनाई दवा आपूर्ति व्यवस्था 

छिन्दवाडा

ऑनलाईन दवा व्यापार सहित अन्य मांगों को लेकर दवा व्यवसायी बुधवार को दुकानें बंद कर अपना विरोध जताएंगे। दवा व्यवसाईयों की हड़ताल को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा जिले में प्रस्तावित 20 मई की केमिस्ट व्यापारियों की हड़ताल को देखते हुए आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं एवं चिकित्सकीय सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों तथा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत संचालित जन औषधि केंद्रों में आवश्यक औषधियों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाओं एवं अस्पतालों में दवा आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। किसी भी क्षेत्र में आवश्यकता होने पर जिला केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा नामित मेडिकल स्टोर संचालकों के माध्यम से दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता पड़ने पर शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं या जारी संपर्क नंबरों पर संपर्क करें।
Share News On