Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर 20 मई को बैठक

भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर 20 मई को बैठक
राजनीति
19-May-26
जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला उपस्थित रहेंगे

छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी के आगामी 25 एवं 26 मई को अग्रवाल पैलेस छिंदवाड़ा में आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर 20 मई को शाम 4 बजे स्थानीय अग्रवाल पैलेस में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।

भाजपा जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग जिला संयोजक कमलेश उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिला प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी गजानन पंचेश्वर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग जिला संयोजक कमलेश उईके ने अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Share News On