Home News Helpline Classified Jobs About Contact

रिमझिम बारिश और ठंडी हवाएं बढ़ाएगी ठंडक

रिमझिम बारिश और ठंडी हवाएं बढ़ाएगी ठंडक
छिंदवाड़ा
29-Jul-25
छिंदवाड़ा

जिले में अभी दो दिन और रिमझिम बारिश होने की संभावनाएं है जिससे वातावरण और अधिक ठंडा हो सकता है।  इस दौरान तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास रहेगा। तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। जिले में अब तक औसत वर्षा 1059 मि.मी.  हो चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 639.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 29 जुलाई 2025 को सुबह 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 22.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। 

         
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 29 जुलाई 2025 को प्रातरू 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में 9.8, मोहखेड़ में 9.3, तामिया में 35, अमरवाड़ा में 35.2, चौरई में 4.2, हर्रई में 43.4, बिछुआ में 6.4, परासिया में 20.1, जुन्नारदेव में 57.8, चांद में 3.2 और उमरेठ में 26.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 506, मोहखेड़ 500.4, तामिया में 649, अमरवाड़ा में 641.8, चौरई में 516.2, हर्रई में 863.9, बिछुआ में 455.2, परासिया में 444, जुन्नारदेव में 620.6, चांद में 591.3 और उमरेठ में 648.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Share News On