जनसुनवाई में पहुंचे 98 लोग, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं
छिंदवाड़ा
29-Jul-25
छिंदवाड़ा
प्रति सप्ताह मंगलवार कलेक्ट्रेट में आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने मंगलवार 29 जुलाई को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 98 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से जमीन का सीमांकन करने, पीएम जनमन आवास योजना का लाभ दिलाने, पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, पात्रता पर्ची जारी करने, संबल योजना का लाभ दिलाने, भू-अधिकार पट्टा दिलाने, शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने व आर्थिक सहायता दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।

कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कई प्रकरणों को समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए भी चिन्हांकित किया। जनसुनवाई कार्यक्रम में आज ग्राम डुंगरिया रैयत के श्री राजाराम डेहरिया ने प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किश्त दिलाने, ग्राम गांगीवाड़ा के श्री किशोर यादव ने आधार कार्ड बनाने, ग्राम कुण्डालीकला के श्री शेषराव कराड़े ने नक्शा दुरूस्त करने, ग्राम सोनपुर जागीर के श्री सुरेश साहू ने आवासीय पट्टा को निरस्त कराने, ग्राम सोनपुर की श्रीमती अनुसुईया तान्डेक ने भूमि का पट्टा स्थानांतरण करने, ग्राम पालादौन की श्री उर्मिला वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम उभेगांव के श्री मेहताब ने मकान पट्टा की पावती की सर्वे सूची में नाम जोड़ने एवं चतुर्थ सीमा सुधार कराने एवं एस.ए.एफ.कॉलोनी चंदनगांव के समस्त मोहल्लावासियों ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नाली निर्माण करवाने, छिंदवाड़ा नगर के श्री धरमताल मर्सकोले ने बी.पी.एल. सर्वेक्षण सूची में नाम जोड़ने एवं आयुष्मान कार्ड बनाने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एसडीएम श्री सुधीर जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर एवं डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल कुमार पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में शामिल हुये।