Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि

बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि
छिंदवाड़ा
23-Jun-25
छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा के राम मंदिर नगर मंडल में वार्ड क्रमांक 34 के बूथ क्रमांक 45 में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। यहा पर आयोजित कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर के द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्री बारस्कर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदानों को याद किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विकसित भारत संकल्प चौपाल की प्रभारी वंदना विश्वकर्मा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित जनों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज पाटनी, चेतन सोनी, बूथ अध्यक्ष हेमंत बारस्कर, राजू पवार, हेमंत गोहटे, संदीप मोहरे,विनायक ढोक, नर्मदा साहू, भावेश साहू, मोहित बुनकर, देवेंद्र बारस्कर, निखिल बारस्कर, पवन यादव, मनमोहन मेहरा, अरविंद मालवीय सहित समस्त मातृशक्ति एवं हितग्राही और समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share News On