Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

युवक कांग्रेस के मतदान व सदस्यता की तिथियां घोषित

युवक कांग्रेस के मतदान व सदस्यता की तिथियां घोषित
छिंदवाड़ा
23-Jun-25
20 जून से 19 जुलाई तक एक साथ होगी सदस्यता और मतदान की प्रक्रिया

छिन्दवाड़ा

युवक कांग्रेस के चुनाव सम्बंधित प्रक्रिया और तारीखों की विधिवत घोषणा सोमवार को राजीव भवन में की गई। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए चुनाव प्रभारी एवं जिला युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा युवक कांग्रेस के चुनाव से जुड़ी सम्पूर्ण विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए चुनाव प्रभारी बोगा जगदीश ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण द्वारा मप्र युवा कांग्रेस चुनाव 20 जून  से प्रारंभ होकर 19 जुलाई  को शाम पांच बजे तक चलेगा। 50 रुपए का भुगतान युवक कांग्रेस की सक्रिय सदस्यता ली जा सकेगी। सदस्यता की अंतिम तिथि 21 जुलाई की शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। पूरे 1 माह के चुनाव के दौरान सदस्यता अभियान में सदस्यता और मतदान IYC App पर ऑनलाइन किया जाएगा। युवक कांग्रेस की ब्लॉक कमेटी, विधानसभा कमेटी, जिला महासचिव, जिला अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया जाएगा। सदस्यता  व मतदान में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र युवक और युवतियां इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। मतदान के दौरान दस्तावेज पहचान पत्र के रूप में वोटर आइडी कार्ड एवं ई मतदान पहचान पत्र के साथ स्वयं का आधार कार्ड दिखाने की वैद्यता रखी गई है। सदस्यता और मतदान का पूर्ण कार्य IYC App पर के द्वारा ऑनलाइन संचालित हो रहा है। सदस्यता और मतदान के उपरांत जांच की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। आयोजित वार्ता को चुनाव प्रभारी बोगा जगदीश, जिला युवक कांग्रेस प्रभारी एकलव्य याहके, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम गोलू पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष उमेश चौहान ने सम्बोधित किया।

मंगलवार को मनेगा रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस

कांग्रेस संगठन का आदिवासी विभाग मंगलवार 24 जून  को वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाएगा। जिला कांग्रेस आदिवासी विभाग जिलाध्यक्ष रामनारायाण परतेती ने बताया कि दोपहर 12 बजे स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  उन्होंने कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Share News On