Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

स्नातक पास युवाओं के लिए खुशखबरी, 2964 सर्किल बेस्ट ऑफिसर के पद की निकली भर्ती

स्नातक पास युवाओं के लिए खुशखबरी, 2964  सर्किल बेस्ट ऑफिसर के पद की निकली भर्ती
देश
23-Jun-25
छिंदवाड़ा, डिजीटल डेस्क

ऐसे युवा जिन्होंने ग्रेजुएशन, मेडिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग अथवा सीए की डिग्री ली है और 2 साल का अनुभव है ऐसे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक ने ऐसे युवाओं के लिए 2964 सर्किल बेस्ट ऑफिसर के रिक्त पदों के लिए आवेदन बुलाए हैं जिसमें रेगुलर 2600 एवं बैकलॉग 264 पद भरे जाएंगे। 21 जून से इस पद के लिए आवेदन भरना शुरू हो गए हैं एवं 30 जून पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है। इस पद के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट का प्रावधान भी किया गया है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के लिए 750 रूपए फीस रखी गई है एवं एससी, एसटी आवेदक निःशुल्न्क आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए sbi.co.in वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।
Share News On