Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने निर्माण कार्यों की लेटलतीफी पर जाहिर की नाराजगी

सांसद बंटी विवेक साहू ने निर्माण कार्यों की लेटलतीफी पर जाहिर की नाराजगी
छिंदवाड़ा
23-Jun-25
अधिकारियों को दिये समयसीमा तय कर कार्य करने के निर्देश
सांसद ने ली पेंच व्यपवर्तन परियोजना एवं कन्हान कॉम्पलेक्स के कार्यों की समीक्षा बैठक
बैठक में ऐरीकेशन चीफ इंजीनियर अशोक डेहरिया जिले के समस्त अधिकारियों एवं ठेकेदारों के प्रतिनिधियों के साथ रहे उपस्थित

छिन्दवाड़ा


माचागोरा पेंच व्यपवर्तन परियोजना एवं कन्हान कॉम्पलेक्स के अंतर्गत चल रहे नेहरों एवं लिफ्ट एरीगेशन सहित अन्य निर्माण कार्यों को लेकर सोमवार को सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद कार्यालय में परियोजना के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने इस परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की लेट लटीफी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो ठेकेदार निर्माण कार्यों में लापरवाही बरत रहे या समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं कर रहे तो उन्हें टर्मिनेट करते हुए ब्लैक लिस्ट किया जाये।

सांसद श्री साहू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन नहरों का काम पूर्ण नहीं हो पाया है उन्हें शीघ्र पूर्ण करें साथ ही जो नहरे टुटी हुई है या जिन नहरों से पानी का रिसाव हो रहा है उन्हें भी जल्द ठीक कराए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि माईक्रो वन के अंतर्गत चौरई से जमुनियां - गोपालपुर तक जो गांव छूट गये है उन्हें शीघ्र परियोजना में शामिल कर वहां भी लिफ्ट एरीगेशन से जोड़ा जावें एवं चौरई बरेलीपार के आस-पास के लगभग 12 ग्रामों को माचागोरा डेम का पानी कैसे पहुंचे इस संबंध में चर्चा की गई।
सांसद श्री साहू ने कन्हान काम्पलेक्स के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना में चौरई, बिछुआ एवं चांद के कई गांव जिसमें बिछुआ के ग्राम गुमतरा, पातरी, बंधान, चांद के ग्राम रमपुरी टोला, बांसखेड़ा, डोलपुर, कोकीवाड़ा, साजपानी, मदरिया, हलाल, कोना पिण्रई, जमतरा, कुम्भपानी एवं छिन्दवाड़ा पांढुर्णा जिले के ऐसे गांव जो पानी से वंचित रह रहे है उन्हें जोड़ने पर पुरजोर तरीके से अधिकारियों को निर्देशित किया। अन्य गांव छुट गये हैं जिन्हें भी इस परियोजना में शामिल किया जाये।
सांसद श्री साहू ने पेंच व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत 2013-14 से शुरू हुए निर्माण कार्यों के साथ ही वर्तमान सत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे किसानों एवं क्षेत्रवासियों से समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराये। बैठक में पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, चीफ इंजीनियर अशोक डेहरिया सहित परियोजना के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
Share News On