Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

किसानों के नाम पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत: शेषराव यादव

किसानों के नाम पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत: शेषराव यादव
राजनीति
18-Jun-26
छिंदवाड़ा

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पूर्व सांसद नकुलनाथ द्वारा खाद वितरण को लेकर दिए गए बयान को तथ्यों से परे और किसानों को भ्रमित करने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर चिंता करना अच्छी बात है, लेकिन चिंता के नाम पर राजनीति करना और बिना तथ्य जाने आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि किसानों की चिंता का ढोंग वे नकुलनाथ कर रहे हैं, जिन्हें यूरिया, डीएपी और एनपीके खाद के बीच का अंतर तक पता नहीं है। जो कभी खेत में खड़े नहीं हुए, जिन्होंने किसान के माथे का पसीना नहीं देखा, वे आज किसानों के हितैषी बनने का अभिनय कर रहे हैं। किसान सब जानते हैं, उन्हें यह भी पता है कि कौन उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहा और कौन केवल बयान देने आता है।

उन्होंने कहा कि यदि कहीं खाद वितरण में कोई समस्या आती है, तो भाजपा सरकार उसे छिपाती नहीं है। सरकार तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। किसान निश्चिंत रहें, उनकी हर समस्या के समाधान के लिए भाजपा सरकार और संगठन पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।