Home News Helpline Classified Jobs About Contact

हर्रई के ग्रामीण इलाकों में जिला महिला कांग्रेस ने ली बैठक

हर्रई के ग्रामीण इलाकों में जिला महिला कांग्रेस ने ली बैठक
छिंदवाड़ा
12-Sep-25
छिंदवाडा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं नकुलनाथ के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस की सतत रूप से बैठें हो रही है। इसी कड़ी में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने हर्रई क्षेत्र का दौरा किया। महिला पदाधिकारियों ने महिलाओं को भाजपा की गलत नीतियों के बारे में बताया बल्कि संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थी।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी ने आयोजित बैठक में कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं पर अत्याचार कर रही है उसको लेकर भी महिलाओं को आगे आकर विरोध करने होगा। आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व पूर्व सांसद नकुलनाथ के द्वारा आदिवासियों के हितों में किए गए कार्य व उनके द्वारा समय-समय पर की जा रही मदद को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक हर्रई के घोदी, बारात मारी, कारापाठा, सेजवाडा और डाबरी में सम्पन्न हुई। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष अरुणा तिलंते, उपाध्यक्ष रजिया बी, सचिव संगीता ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष सविता बरकडे, रामजी उइके आदि शामिल रहे।
Share News On