इकलबिहरी पंचायत में 8 कंपनियों ने 115 बेरेाजगारों का किया चयन
छिंदवाड़ा
12-Sep-25
युवाओं को मिलेगा बेहतर से बेहतर रोजगार : बंटी विवेक साहू
छिन्दवाड़ा।
संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश विकसित देशों की कतार में खड़ा होने की ओर अग्रसर है। उनकी प्रेरणा लेकर मैं भी अपने संसदीय क्षेत्र के युवाओं को बेहतर से बेहतर रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हूं। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने मोहखेड़ जनपद पंचायत क्षेत्र की इकलबिहरी पंचायत में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला छिन्दवाड़ा के तत्वाधान में आयोजित रोज़गार मेला एवं युवा संगम कार्यक्रम के दौरान कही।

सांसद श्री साहू ने कहा कि इस मेले के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की संवेदनशील सरकार युवाओं को बेहतर रोज़गार उपलब्ध कराने का भागीरथी प्रयास कर रही है। यह मेले न सिर्फ बड़े शहरों बल्कि दूर दराज के गांवों में भी लगाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण युवाओं को भी अच्छे रोज़गार मिल सकें। सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। सांसद ने युवाओं को ऑफर लेटर वितरण किए गए एवं 156 स्वयं सहायता समूह को 5 करोड़ 72 लाख रुपए विभिन्न बैंकों के ऋण वितरण भी किया। इस रोजगार मेले में विभिन्न 8 कंपनियों द्वारा कुल 141 युवक युवतियों का पंजीयन किया गया एवं 115 युवक- युवतियां का चयनित किया गया।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
रोज़गार मेला एवं युवा संगम कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मदन साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गगन घटकरे, सरपंच श्रीमती संध्या धारे, राजू सरनकर, तरुण ग़िरारे, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश भादे, गणेश डोंगरे, अमन खुदरेजिया, आकाश पाटिल, डिंपल मालवीय, मनोज साहू, वरिष्ट भाजपा नेता संतोष पटेल, अलकेश लांबा, रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस, योगेन्द्र साहू, कृष्णा पवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहखेड दिनेश करपे, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण राज्य मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक सुश्री रेखा अहिरवार, जिला प्रबंधक सुक्कन कुमार कवडे, विकासखंड प्रबंधक निशा सूर्यवंशी, सहायक प्रबंधक विनोद रावत, समस्त जनप्रतिनिधगण, जनपद स्टाफ सहित अन्य कार्यकर्ता तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।