Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जिला किसान कांग्रेस ने 12 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया

जिला किसान कांग्रेस ने 12 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया
छिंदवाड़ा
25-Mar-26
छिन्दवाड़ा

जिले के किसानों की समस्याओं, फसलों को समर्थन मूल्य और खाद-बीज की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्रस्तुत ज्ञापन में सेवा सहकारी समितियों से किसानों के केसीसी लोन शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च तय की गई है। उसे एक माह बढ़ाकर 30 अप्रैल करें, क्योंकि वर्तमान में किसान भाइयों के खेतों में गेहूं की कटाई चल रही है। गेहूं उपार्जन 7 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है जिसके उपरांत उनके पास राशि आएगी, इसे दृष्टिगत रखते हुए ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए। महंगाई के चलते गेहूं और चने की फसल में लागत बढ़ गई है। इसीलिये भाजपा सरकार से आग्रह है कि गेहूं का समर्थन मूल्य 4 हजार रुपए एवं 8 रुपए प्रति क्विंटल पर बोनस दिया जाए।

जिले की कृषि उपज मंडी कुसमैली में भारी अव्यवस्थाओं का आलम है। उसे तत्काल सुधारा जाए, किसानों को अपनी उपज रखने के लिए शेडों में जगह नहीं मिल पाती और शेडों में व्यापारियों का अनाज भरा रहता है। जिसके चलते किसानों को खुले में अनाज रखना पड़ता है। किसानों के कृषि पम्प कनेक्शनों के बकाया बिजली बिल माफ किए जाएं और किसानों के पम्प कनेक्शन नहीं काटे जाए। बेमौसम आंधी, तूफान व ओलावृष्टि से गेहूं उपज को भारी नुकसान हुआ है। विशेषकर तामिया, छिन्दी, धनौरा, बटकाखापा, अमरवाड़ा व परासिया सहित अन्य क्षेत्रों में फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। अविलम्ब सर्वे कर किसानों को मुआवजा व फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया जाए।

ज्ञापन जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान जय सक्सेना, नितिन उपाध्याय, गुंजन शुक्ला, जीवन सिंह रघुवंशी, दिगम्बर ठाकरे, भैय्याजी शिवहारे, शैलेन्द्र उर्फ शैलू सेंगर, अर्जुन वानखेड़े, यश कराड़े, बबला पटेल, राजेश चौधरी, शैलेष ठाकुर, दीपक चौधरी, जितेन्द्र यादव, जाकिर खान, अंतराम पाल, ओमकांर अहिरवार, सोहन उसरेठे, विवेक मालवी, मुन्ना धुर्वे, सुखदेव आलोनकर, फिरोज खान सहित किसान कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On