Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

इंजीनियर से अब राजनीति का सफर शुरू करेंगी अपेक्षा सूर्यवंशी

इंजीनियर से अब राजनीति का सफर शुरू करेंगी अपेक्षा सूर्यवंशी
छिंदवाड़ा
25-Mar-26
मप्र में इकलौती महिला एनएसयूआई अध्यक्ष नियुक्त

छिन्दवाड़ा

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त अपेक्षा सूर्यवंशी इंजीनियर की डिग्री प्राप्त करने के बाद अब राजनीति का सफर शुरू करने जा रही है। आज उन्हें कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे और गंगाप्रसाद तिवारी द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। 

कांग्रेस ने हमेशा ही मातृशक्ति को सम्मान, अधिकार व सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सन् 1985 के विधानसभा चुनावों में छिन्दवाड़ा से कमलेश्वरी शुक्ला, दमुआ से अनुसुइया उइके व अमरवाड़ा से शैल कुमारी व सौंसर से कमला चौरे को टिकट देकर यह साबित कर दिया था कि कांग्रेस केवल घोषणा और दिखावा नहीं बल्कि हर मोर्चे पर मातृशक्ति को सशक्त करने के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु कार्य कर रही है।  

अपेक्षा सूर्यवंशी ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होने के उपरांत प्रतिष्ठित कम्पनी की नौकरी को त्यागकर राजनीति के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में कदम रखा। उनकी नियुक्ति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कमलनाथ एवं नकुलनाथ के लिए नारी का सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण सर्वप्रथम है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे व ंगाप्रसाद तिवारी ने नवनियुक्त एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On