Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सहस्त्र चंडी महायज्ञ में मुख्यमंत्री और नागपुर के प्रभारी मंत्री होंगे शामिल

सहस्त्र चंडी महायज्ञ में मुख्यमंत्री और नागपुर के प्रभारी मंत्री होंगे शामिल
छिंदवाड़ा
25-Mar-26
छिंदवाड़ा

आज 26 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री व नागपुर के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले 1008 कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल होने के लिए श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल पहुंचेगें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 मार्च को दोपहर 2 बजे श्री रामेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। चंद्रशेखर बावनकुले 26 मार्च को सुबह 9ः25 बजे नागपुर हवाई अड्डे से हेलिकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10ः20 बजे छिन्दवाड़ा हवार्ड अड्डा पहुचने के पश्चात वे कार द्वारा श्री रामेश्वर धाम पहुचेंगे।

आज पूर्ण आहूति के साथ ही होगा विशाल भंडारा

श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 मार्च से जारी 1008 कुंडीय महायज्ञ का समापन 26 मार्च को दोपहर में पूर्ण आहूति और विशाल भंडारे के साथ ही होगा। महायज्ञ के समापन अवसर पर पहुंचने वाले जन सैलाब और विशेष अतिथियों की मौजूदगी को देखते हुए समिति और प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। इस अवसर पर श्रध्दालुओं और आमजनों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। समिति ने जिलेवासियों व धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि भगवान भोलेनाथ एवं जगत जननी मां दुर्गा जी असीम कृपा से आयोजित हो रहे इस भव्य सहस्त्र चंडी महायज्ञ में उपस्थित होकर महायज्ञ का पुण्य लाभ अर्जित कर, अपने जीवन को सफल बनाए।

विधायक और पूर्व विधायक सहित अन्य अतिथियों ने की पूजा अर्चना

श्री रामेश्वरम धाम में जारी 1008 कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में मंगलवार को सांसदों सहित अन्य अतिथियों ने पहुंचकर जहां मंदिर में पूजा अर्चना की वहीं यज्ञशाला की परिक्रमा लगाते हुए पुण्य लाभ अर्जित भी किया। श्री रामेश्वर धाम में पूजा अर्चन करने के लिए बुधवार को बरघाट विधायक कमल मर्सकोले,पूर्व मंत्री महाराष्ट् एवं विधायक रामटेक चंद्रशेखर तुम्हाने, भोपाल के वरिष्ठ भाजपा नेता रविश सिंग चौहान, सिवनी के पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, सिवनी के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी, साहू समाज के विभिन्न जिलों से पधारे पदाधिकारी व सामाजिक बंधु, जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सामाजिक बंधु, विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु व आमजन पहुंचे हुए थे।  

दया, धर्म और दान तीनों का फर्ज एक साथ निभा रहे सांसद

जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए हर दम तैयार रहने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू इस समय दया, धर्म और दान तीनों का फर्ज एक साथ निभा रहे है। वे दया के रूप में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के माध्यम से इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करा रहे है, धर्म के रूप में दिव्य एवं भव्य 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ के माध्यम से जिलेवासियों को पुण्य कमाने का अवसर प्रदान कर रहे है, वे दान के रूप में जरूरतमंद को व्यक्तिगत मदद भी दे रहे है
Share News On