ज्ञान ज्योति विद्यालय के बच्चो ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
छिंदवाड़ा
25-Mar-26
ईको क्लब के पर्यावरण हितैषियों ने निकली पर्यावरण जागरूकता रैली
छिंदवाड़ा
बच्चो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्वेश्य से पर्यावरण नियोजन समन्वय संगठन भोपाल के द्वारा प्रदेश के विद्यालयों में पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहे है। इसी श्रंखला में वर्ष 2025_26 पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजरी छिंदवाड़ा के ईको क्लब में बच्चे पर्यावरण हितैषियों ने जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने बाली हानि को आमजनों को समझाया साथ ही जल स्वच्छता अभियान चलाकर शिक्षक कॉलोनी स्थित नाले के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया।
पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को बच्चो के बीच पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पेंटिंग कंपीटिशन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बच्चो ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताए साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रत्येक नागरिक को एक पौधा लगाकर इसे पेड़ बनने तक उसका पानी एवं देखभाल करने का संकल्प दिलवाया।
कार्यक्रम में ईको क्लब मास्टर ट्रेनर विनोद तिवारी, विद्यालय के ईको क्लब प्रभारी श्रीमती नीता स्वामी,शिक्षिका श्रीमती उमा उईके, कु सीमा बंदेवार,सहित विद्यालय के ईको क्लब के बच्चे शामिल थे।कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए रैली को हरी झंडी दिखकर ईको क्लब के मास्टर ट्रेनर विनोद तिवारी ने विदा किया एवं कहा कि पर्यावरण नियोजन समन्वय संगठन भोपाल एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से जिले के विभिन्न ईको क्लब युक्त विद्यालयों में सतत जीवन शैली पर कार्यशालाएं प्रतियोगिताएं प्रदर्शन एवं अभियान चलाए जा रहे।उसी श्रंखला में आज ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजरी छिंदवाड़ा में भी उक्त पर्यावरणीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है।