Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा के राज में भ्रष्टाचार का गढ़ बना जिला अस्पताल: कांग्रेस

भाजपा के राज में भ्रष्टाचार का गढ़ बना जिला अस्पताल: कांग्रेस
राजनीति
11-Jun-26
जनरेटर तेल में भारी भ्रष्टाचार फिर भी बिना बिजली के लोग परेशान

छिन्दवाड़ा

भाजपा की तीन इंजन वाली सरकार में चौतरफा परेशानियां और समस्याएं है। आम आदमी से लेकर खास तक और स्वस्थ से लेकर मरीज तक सभी परेशान है। इसका नमूना जिला अस्पताल है। जिला अस्पताल की ऐसी कोई यूनिट नहीं जहां अव्यवस्थाओं का अम्बार ना लगा हो, लेकिन जिम्मेदार है कि ध्यान देने को तैयार नहीं। इस भीषण गर्मी के दौर में मरीज और उनके परिजन बिना बिजली के परेशान हो रहे है फिर भी जनरेटर के नाम पर तेल चुराया जा रहा है और जनता और मरीजों का तेल निकाला जा रहा है। उक्त उदगार जिला कांग्रेस के  प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने बिगड़ी हुई स्वास्थ्य सुविधाओं पर और तेल के भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए व्यक्त किए।

जारी बयान में उन्होंने आगे कहा कि जिला अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह से ठप्प पड़ी है, जिसके कारण अक्सर देखने में आता है कि इमरजेंसी में मरीजों को पर्याप्त व समय पर इलाज नहीं मिल पाता। आईसीयू जैसे संघन चिकित्सा यूनिट में डॉक्टरों की कमी के साथ ही सुविधाओं का अभाव आम बात हो चुकी है जिसके चलते मरीजों की मौत और परिजनों का गुस्सा स्वास्थ्य सेवाओं पर फूट रहा है लेकिन हद तो तब है जब भाजपा के राज में अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी भी उनके साथ मिलीभगत करके मरीजों को और उनके परिजनों  को अंधकार में रखकर डीजल का पैसा निकालकर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है लेकिन सरकार जागने को तैयार नहीं। स्थानीय जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है।

उन्होंने कहा कि अव्यवस्थाओं पर और हो रही चोरी और भ्रष्टाचार पर किसी की जुबान नहीं खुल रही इसका सीधा अर्थ है कि भाजपा के जिम्मेदारों को सिर्फ श्रेय नजर आता है सुधार के लिए बोलना उन्हें नहीं आता। जिला कांग्रेस प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने भाजपा के सांसद और भाजपा के नेताओं से सवाल पूछा है इस जनता के जीवनदायिनी कहलाने वाले जिला अस्पताल की इस बदहाली और भ्रष्टाचार पर कब खुलेगी इनकी आंखें।
Share News On