Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नगरीय निकाय चुनाव और मतदाता सूची को लेकर शहर कांग्रेस सक्रिय

नगरीय निकाय चुनाव और मतदाता सूची को लेकर शहर कांग्रेस सक्रिय
राजनीति
11-Jun-26
छिन्दवाड़ा

नगरीय निकाय की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य बूथ स्तर पर जारी है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र उर्फ सोनू मागो के निर्देश पर सभी उप ब्लॉकों में बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची का गहन परीक्षण कर व्याप्त त्रुटियों को दूर करने एवं नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने व सगंठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। 

हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड क्रमांक 02 के प्रमुख बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक उत्तर उप ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी दीपक यादव, अध्यक्ष कृष्णा राव ताठे, समन्वयक मुकेश उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष अशफाक कुरैशी की विशेष उपस्थिति में हुई। बैठक में मतदाता सूची में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने व मतदाता सूची में मतदाताओं के जिस बूथ में निवासरत हैं, वहां न होकर अन्य बूथ की वोटर लिस्ट में होने से मतदाताओं की परेशानी को दूर करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रमुखत वार्ड के अध्यक्ष सुनील इंगले, बिंजू माम्मन, विशाल सोनी, आयुष मालवीय, फरहान आजमी, राम गन्नोरकर, रुद्र विश्वकर्मा, सुमन पवार, राधा सैनी, राजेन्द्र सैनी, धनश्याम डेहारिया, अंकुश उज्जैनकर सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share News On