सांसद बंटी विवेक साहू ने नगर में भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई
राजनीति
11-Jun-26
छिन्दवाड़ा
मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा शहर में जहा लोगोें से संवाद किया वहीं शहर के वार्डों में घुमकर जनसंपर्क भी किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रमुख लोगों से मुलाकात करते हुए जनसंपर्क अभियान 2026 के तहत मेादी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण बदलाव के को लेकर शील्ड देकर सम्मानित भी किया।
सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड नं 48 में ईश्वर सिंह चौरिया के निवास स्थान पर व्यवसायियों एवं कृषकों से संवाद करते हुए उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। सांसद श्री साहू ने वार्ड नं. 42 और 46 में लोगों से जनसंपर्क करते हुए उन्हें मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उन्हें प्रतीक स्वरूप शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, श्रीमती लीला बजोलिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, विशवेन्द्र बैस सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व परिवारजन व आमजन उपस्थित थे।