Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
छिंदवाड़ा
02-Jul-25
विद्यार्थियों की कम उपस्थिति का पूछा कारण

छिंदवाड़ा

जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल द्वारा छिन्दवाड़ा विकासखण्ड के अतरवाड़ा संकुल के प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय एवं हाईस्कूल पिंडरईकलां, हाईस्कूल बोरिया एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय अतरवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हाईस्कूल बोरिया में कुल दर्ज 32 विद्यार्थियों में से 31 विद्यार्थी उपस्थित पाये गये एवं कुल 7 शिक्षकों में से 6 शिक्षक उपस्थित पाये गये। पिंडरईकलां विद्यालय में कुल 117 विद्यार्थियों में से 110 विद्यार्थी उपस्थित पाये गये, जबकि अतरवाड़ा विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं में कुल 206 विद्यार्थियों में से 172 विद्यार्थी उपस्थित पाये गये। इन सभी विद्यालयों में पाठ्य पुस्तक निगम से प्राप्त निःशुल्क पुस्तकों का विद्यार्थियों को वितरण किया जा चुका है एवं एक पेड़ माँ के नाम के अतर्गत विद्यालयों द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है।


जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल द्वारा विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों से चर्चा कि गई एवं शिक्षकों को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, नामांकन एवं मैपिंग का कार्य पूर्ण करने, मासिक मूल्यांकन कर परीक्षा परिणाम तैयार कर कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने, शिक्षण में आई.सी.टी. का उपयोग करने, पाठ्यक्रम पंजी एवं डेली डायरी नियमित रूप से लिखने के लिये निर्देशित किया गया।
Share News On