Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों से किया संवाद

जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों से किया संवाद
छिंदवाड़ा
06-Apr-26
छिंदवाड़ा 

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवांकुर समिति अपूर्वा फाऊंडेशन और प्रस्फुटन समिति सुसराई ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु जल संरक्षण संगोष्ठी आयोजित हुई। संजय साहू ने कहा की जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

परामर्शदाता श्यामल राव ने बताया की माह जून तक चलने वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर सेक्टर के सभी ग्रामो मे जल संरक्षण के लिए जन जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। इस अवसर पर जल ही जीवन है, की उपयोगिता के लिए पोस्टर के माध्यम से जल संरक्षण करना सिखाया गया। संस्था द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रस्फुटन समिति के सचिव मस्तराम रघुवंशी  पंचायत सचिव , सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिका एवं ग्रामीण जनो का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में  अपूर्वा फांऊडेशन के अध्यक्ष संजय साहू,  प्रस्फुटन समिति के  सचिव मस्तराम  रघुवंशी ,परामर्श दाता श्यामल राव,, सहित समिति के पदाधिकारी सदस्य गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित थे। 
Share News On