Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

ध्वजारोहण और पूजन के साथ भाजपा के नये कार्यालय भूमिपूजन

ध्वजारोहण और पूजन के साथ भाजपा के नये कार्यालय भूमिपूजन
छिंदवाड़ा
06-Apr-26

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया, वरिष्ठ नेताओं ने बताई भाजपा की रीति-नीति

छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला उत्साह और गौरव के साथ प्रारंभ हुई। प्रातः बूथ अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया, जिसके पश्चात सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क गतिविधियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इसी क्रम में जिले में नवीन जिला कार्यालय के भूमि पूजन का भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन कर कार्यक्रम को संबोधित किया। 

कार्यक्रम में भाजपा के आधार स्तंभ लोकतंत्र सेनानी ईश्वरी प्रसाद चौरसिया, रमेश पोफली, राजेंद्र कुमार राय, मधुकर पोफली, अशोक पोफली एवं दीनदयाल मोहने की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोकतंत्र सेनानियों का भाजपा नेताओं द्वारा दुपट्टा एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उनके योगदान को स्मरण करते हुए सम्मान प्रकट किया गया।

लोकतंत्र सेनानी ईश्वरी प्रसाद चौरसिया ने जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी तक के संघर्षपूर्ण सफर को कार्यकर्ताओं के समक्ष साझा किया। श्री चौरसिया ने कहा कि भाजपा अपने गौरवशाली 47 वर्षों का सफर पूर्ण कर नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं छिंदवाड़ा को एक आधुनिक एवं सुसज्जित जिला कार्यालय की सौगात मिलना संगठन की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की वैचारिक ऊर्जा, संवाद और रणनीति का केंद्र होता है। उन्होंने अंत्योदय’ की भावना समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्पकृको भाजपा की मूल शक्ति बताते हुए कहा कि यह नया कार्यालय संगठन की जमीनी मजबूती का प्रतीक बनेगा। “चरैवेति-चरैवेति” के मंत्र के साथ यह पहल राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

पंडित रमेश दुबे ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि स्थापना दिवस के साथ आयोजित यह भूमि पूजन कार्यक्रम संगठन के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा के स्थापना दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी ने अपने सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं सेवा भाव के बल पर देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

विधायक कमलेश शाह ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिवस कार्यकर्ताओं के लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को पुनर्जीवित करने का अवसर है। उन्होंने इसे छिंदवाड़ा के उज्ज्वल भविष्य और संगठन की नई ऊर्जा का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा एवं संचालन जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला के मार्गदर्शन में, स्थापना दिवस कार्यक्रम टोली के जिला संयोजक विजय पांडे एवं सहसंयोजक भारत घई तथा आरती खंडेलवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, अरुण कपूर, सुरेश अग्रवाल, नत्थन शाह कवरेती, ताराचंद बाबरिया, लखन वर्मा, श्रीमती ज्योति डेहरिया, उत्तम ठाकुर, आशीष ठाकुर, कमलेश उईके, अजय सक्सेना, योगेंद्र राणा, बंटी पटेल, टीकाराम चंद्रवंशी, संजय पटेल सहित पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, नगरीय निकाय एवं पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, सक्रिय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Share News On