Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अमरवाड़ा में भक्तों ने निकाली भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

अमरवाड़ा में भक्तों ने निकाली भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
छिंदवाड़ा
21-Jul-26
जय जगन्नाथ से गूंजी नगरी, महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु

अमरवाड़ा

नगर में आज 21 जुलाई मंगलवार को भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा भक्तिमय वातावरण में जय जगन्नाथ के गगनभेदी नारों के साथ निकाली गई। तहसील परिसर के समीप से प्रारंभ हुई यह रथ यात्रा बस स्टैंड, फव्वारा चौक सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए मातेश्वरी लॉन पहुंची। रथ यात्रा का जगह-जगह नगरवासियों, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

भगवान जगन्नाथ जी की मनमोहक झांकी रही और सुंदर सुसज्जित रथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। यात्रा के समापन अवसर पर महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा  के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, महिला-पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे।
Share News On