Home News Helpline Classified Jobs About Contact

24 घंटे का रामसत्ता कर भगवान से मांगी अच्छी बारिश

 24 घंटे का रामसत्ता कर भगवान से मांगी अच्छी बारिश
छिंदवाड़ा
21-Jul-26
ढीमरीपुरा पदमादेवी माता मंदिर में भक्तों ने किया आयोजन


छिंदवाड़ा

शहर के वार्ड क्रमांक 29 स्थित ढीमरीपुरा के सिंह वाहिनी पदमा देवी माता मंदिर में अच्छी वर्षा एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर 24 घंटे की अखंड रामसत्ता का  आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आयोजन में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और पूरे उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ रामसत्ता को सफल बनाया। मंदिर परिसर श्रीकृष्ण भजनों, भक्ति गीतों और जयकारों से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया।

रामसत्ता के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान से अच्छी बारिश, खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना की। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पुनीत आयोजन में पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी एकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।
Share News On