Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नेहा ठाकुर की आवाज और ढोलक की थाप पर झूमे माता के भक्त

नेहा ठाकुर की आवाज और ढोलक की थाप पर झूमे माता के भक्त
छिंदवाड़ा
29-Sep-25

गरबे के साथ हो रही मां अंबे की आराधना

छिंदवाड़ा

पूर्णतः अध्यात्मिक और माता रानी की भक्ति में लीन गरबा यदि देखना हो तो चले आईए गुजराती समाज भवन जहां एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों को गुजराती समाज ने आयोजित किया है। पुणे से आई गरबा गायिका श्रीमती नेहा निलेश ठाकुर ने अपनी स्वर लहरियों से गुजराती समाज भवन को गूंजायमान कर दिया। उनके द्वारा लाइव किए गए गरबा से पूरा वातावरण संगीतमय और उत्साह से भर गया और पूरा समाज भक्ति रस में डूब गया। षष्ठी पर डीएसपी ट्रैफिक रामेश्वर प्रसाद चौबे अतिथि के रूप में  उपस्थित हुए। भावेश मेहता ने माता रानी का दुपट्टा डालकर उनका स्वागत किया तथा युवा मंडल अध्यक्ष पार्थ बाटविया ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस परिवारिक गरबा उत्सव में उपस्थित होकर में अभिभूत हूं। समाज में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में मराठी -बंगाली थीम में प्रथम स्थान चेतना बेन शाह द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से हिना बेन शाह और पुष्पा बेन गौरी  तथा तृतीय स्थान सीमा बेन भट्ट को मिला। महिला मंडल की हिना बेन बाटविया तथा कामिनी बेन पटेल ने कार्यक्रम का संचालन किया। लकी ड्रा विजेता  उज्जवल चौहान, राखी अशीष शाह, भव्य करण शाह रहे। महिला मंडल अध्यक्ष भूषिता बेन परमार सचिव विस्मिता बेन शाह द्वारा समाज के नन्हे बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता, आरती थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया युवा मंडल द्वारा समस्त प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
Share News On