सिवनी के रैफरी ने छिंदवाड़ा के पहलवान को दी जान से मारने की धमकी
छिंदवाड़ा
29-Sep-25
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा को कुश्ती संघ ने सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
सोमवार को छिंदवाड़ा कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से कुश्ती संघ ने बताया कि सिवनी के गोपालगंज में रहने वाला रेफरी बाबा खान छिंदवाड़ा के आदिवासी पहलवान शिवा भलावी को जान से मारने की धमकी दे रहा है और उन्हें कुश्ती लड़ने से रोक रहा है। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने बताया कि बाबा पहलवान ने शिवा भलावी के साथ जातिसूचक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे गोली मार कर खत्म करने की धमकी दी।

कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि चाँद थाना अंतर्गत हिवरा जयसिंह गांव में विगत दिवस कुश्ती खेल समापन के बाद रेफरी बाबा मुसलमान ने माइक से खुलेआम छिंदवाड़ा के पहलवान शिवा और रोहित को माईक से अपशब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में चल रहा था जिसकी शिकायत चाँद थाना प्रभारी को की गई किंतु कोई संतोषजनक कार्यवाही पुलिस ने नहीं। पुलिस की असंतोषजनक कार्यवाही के चलते छिंदवाड़ा के पहलवानों मं भय व रोष पनप रहा है। कुश्ती से जुड़े खेलप्रेमी खिलाड़ी व पदाधिकारी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया और सुरक्षा की माँग की। संवेदनशील पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने समुचित सुरक्षा व कानूनी कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर कुश्ती संघ से जुड़े एडवोकेट देवेंद्र वर्मा, सोनू दुबे, बृजेश कोहरे, संजय चौकसे, मयूर यादव, गणेश चौबे सहित पहलवान खिलाड़ी रोहित शिवा व अन्य शामिल रहे!