Home News Helpline Classified Jobs About Contact

माता रानी के भजनों पर देर रात तक झूमे भक्तगण

माता रानी के भजनों पर देर रात तक झूमे भक्तगण
धर्म
16-Oct-26
सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह के सुमधुर भजनों से भक्तिमय हुए भक्त

छिन्दवाड़ा अपडेट

तीन बाण के धारी..तीनों बाण चलाओ ना..मुश्किल में है दास तेरा..अब जल्दी आओ ना..जैसे कई भजनों के बीच सांसद बंटी विवेक साहू के निवास स्थान पूजाश्री ज्वेलर्स के सामने पंकज टॉकीज परिसर में आयोजित विशाल देवी जागरण के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह के सुमधुर भजनों के बीच कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों भक्त भक्तिमय वातावरण में लीन हो गये थे। देर रात तक चले देवी जागरण में दोनों जिलों से आए हुए भक्तों का सांसद बंटी विवेक साहू ने अभिवादन किया।  

विशाल देवी जागरण का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी नरेन्द्र साहू, सांसद बंटी विवेक साहू व परिवारजनों एवं प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में मां दुर्गा और भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद शुरू हुआ भक्तिमय विशाल देवी जागरण के कार्यक्रम में लगातार देवीगीतों और भजनांे का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा जिले एवं शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन विशाल देवी जागरण का पूर्णलाभ अर्जित करने के लिए पहुंचे हुये थे। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सांसद बंटी विवेक साहू ने भक्तजनों के लिए विशाल देवी जागरण का आयोजन किया था। सांसद बंटी विवेक साहू के निवास स्थान पर शारदेय नवरात्र के इस पावन पर्व पर मातारानी विराजमान है। माता शेरा वाली की आराधना और स्तुति गान के लिए सांसद बंटी विवेक साहू के विशेष आग्रह पर सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह छिन्दवाड़ा पहुंचे हुये थे। जिन्होंने अपनी सुमधुर आवाज में संगीतमय वातावरण में जागरण में मौजूद लोगां को मंत्रमुक्त कर दिया था। 
   
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित  

विशाल देवी जागरण के अवसर पर प्रमुख रूप से मणिपुर व छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उईके, विधायक राजा कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहके, छिन्दवाड़ा जिले के भाजपा प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, अजय चौरे, भाजपा जिला महामंत्री विजय पाण्डे, कमलेश उईके, विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, श्रीमती ज्योति डेहरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश साहू, शैलेन्द्र पटेल, बंटी नीरज ठाकुर, योगेश साहू, रिजवान कुरैशी, संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवीय, शेंटी बेदी, सदन साहू, श्रीमती गरीमा प्रतीक दामोदर, भरत घई, जगेन्द्र अल्डक, राजू नरोटे, टीकाराम चन्द्रवंशी, दारा जुनेजा, चंद्रकुमार चंदु जैन, प्रभुनारायण नेमा, सांसद प्रतिनिधिगण व दोनों जिलों के नगर पालिका व नगर परिसर के अध्यक्षगण, दोनों जिलों के सभी मंडल अध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकगण, विभिन्न संस्थाओं और संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिजन और सैकड़ों की संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।  
Share News On