कांग्रेस सेवादल ने की रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
छिंदवाड़ा
16-Oct-26
सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

छिन्दवाड़ा अपडेट
जिले में चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस सेवादल, जिला छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के विभिन्न थाना एवं पुलिस चौकी क्षेत्रों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त प्रभावी नहीं होने से असामाजिक तत्वों को अपराध करने का अवसर मिल रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी नहीं होने से नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। वहीं, सार्वजनिक स्थानों एवं चौराहों पर खुलेआम शराब सेवन की घटनाओं से आम नागरिकों को परेशानी हो रही है।
कांग्रेस सेवादल ने मांग की कि सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए, शहर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पॉइंट स्थापित किए जाएं, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले, जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल दीपक वाजपेई, जिला प्रभारी कांग्रेस सेवादल राकेश मरकाम, जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड पंचम अमरोदे, प्रदेश सचिव म.प्र. कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड इंजी. आशीष पाल, जिला सचिव गजेंद्र इंदुरकर, नगर प्रभारी हेमंत सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष संजय पद पप्पू पाल, नगर उपाध्यक्ष रवि खेलवाड़ी सहित शेषराव उइके, देशराज बारस्कर, विक्रम बंदेवार, सुरेश भावे, दुर्गेश उइके, दिवाकर बोरकर, रमेश माहौरे, सोन बिनझाड़े, शिवम धुर्वे, देवेंद्र कुमार लोखंडे, अर्जुन निकोसे, अंकित पाल, यश सिंह, कमलेश वाडिवां तथा दीपू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।