Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली कटौती बंद करने दिया ज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली कटौती बंद करने दिया ज्ञापन
राजनीति
16-Oct-26
बिजली कटौती बंद करने सहित पांच प्रमुख मांगें उठाईं

मोहखेड़ (छिंदवाड़ा अपडेट)

मोहखेड़ ब्लॉक में लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहखेड़  शुक्रवार को सौसर विधायक विजय चौरे की उपस्थिति में तहसीलदार प्रजीत बांसोड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने और बिजली बिलों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र में लोड सेटिंग और मेंटेनेंस के नाम पर दिन-रात बार-बार बिजली कटौती की जा रही है। इससे ग्रामीणों, किसानों और आम उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्रि पर्व के दौरान बिजली कटौती से धार्मिक आयोजनों और जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की।

ज्ञापन में रखीं पांच प्रमुख मांगों में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली दी जाए, किसानों को खेती और सिंचाई के लिए प्रतिदिन 10 घंटे विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए, ताकि फसलों की सिंचाई प्रभावित न हो। दिन और रात में बार-बार होने वाली बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। नवरात्रि के दौरान भजन-कीर्तन, रामलीला और अन्य धार्मिक आयोजनों को देखते हुए बिजली की नियमित आपूर्ति की जाए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अधिक बिजली बिल आने की शिकायतों को देखते हुए मीटरों की जांच कराई जाए और वास्तविक खपत के अनुसार बिल जारी किए जाएं। साथ ही ग्राम पंचायतों की नल-जल योजनाओं एवं स्ट्रीट लाइट के बिजली बिलों की भी समीक्षा की जाए। कम बारिश के कारण सोयाबीन और मक्का की फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए किसानों को राहत प्रदान की जाए तथा उनके बिजली बिल माफ करने की मांग पर उचित निर्णय लिया जाए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से इन पांचों मांगों पर गंभीरता से विचार कर ग्रामीणों और किसानों को राहत दिलाने की अपील की। इस दौरान सौसर विधायक विजय चौरे, विधायक सभा प्रभारी प्रीतम पटेल,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर मोहन, रामकृष्ण माटे कार्यवाहक अध्यक्ष विजय गावंडे, गुलाब चौधरी,कमलाकर ठाकरे, फैयाज खान और सूरज सोनघरे, मनोज कड़वे,पप्पू शर्मा, पूनाराम चौरिया, अशोक फरकारे, मोरेश्वर घटकरे कैलाश डोंगरे, चक्रधर घोगरे,राजू वाडिवा, राधे साहू, दिनेश चौरसिया, योगेश राजनकर अंकित चौरसिया बाबा कटके सचिन चौरसिया,  ओम राजनकर सार्थक कोलरे अतुल अल्डक चंचल अल्डक बलवंत घोगरे नारायण प्रसाद साहू पंकज कुशनेकर,सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share News On