वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन की अमूल्य धरोहर: चंद्रशेखर
राजनीति
16-Oct-26
नवीन भाजपा कार्यालय के निर्माण कार्य का लिया जायजा

छिंदवाड़ा अपडेट
प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भाजपा कार्यालय, छिंदवाड़ा में पार्टी के वरिष्ठजनों से आत्मीय संवाद कर संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठजनों के अनुभवों, विचारों एवं सुझावों को सुना और संगठन की मजबूती में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, जिला प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव उपस्थित रहे। वरिष्ठजनों के साथ संगठन की गतिविधियों, कार्यप्रणाली और संगठनात्मक मजबूती से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन की अमूल्य धरोहर है। संगठन के प्रति उनका समर्पण तथा कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है। वरिष्ठजनों के अनुभवों से संगठन को नई दिशा और कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।
नवीन भाजपा कार्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण
इसके पश्चात प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जी ने वीआईपी रोड, खजरी चौक स्थित नवीन भाजपा कार्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित इंजीनियरों से प्रगति की जानकारी ली तथा शेष कार्यों को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अब तक हुए निर्माण कार्यों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधितों की प्रशंसा की। साथ ही शेष निर्माण कार्यों को भी बेहतर गुणवत्ता, व्यवस्थित कार्ययोजना और निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूर्ण करने पर जोर दिया। नवीन भाजपा कार्यालय के पूर्ण होने से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन को और गति मिलेगी। यह कार्यालय पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहां संगठनात्मक बैठकों, संवाद और आगामी कार्यक्रमों की योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय पांडे एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री कमलेश उइके ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, चौधरी चंद्रभान सिंह, नत्थन शाह कवरेती, ताराचंद बावरिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पोफली, ठाकुर दौलत सिंह, अरुण कपूर, कार्यालय मंत्री भारत घई, अनिल गुप्ता, दिनशु यादव, कांता सदारंग, धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, दीनदयाल मोहन, सुरेश अग्रवाल, ईश्वरी चौरसिया, भरत जैन, सतेंद्र तिवारी, डॉ पूरन राजलानी, दारा जुनेजा, जगदीश गोदरे, पंडित राम शर्मा, संजय सक्सेना, विष्णु शर्मा, पीतांबर डोडानी, जगेंद्र अल्डक, परमजीत सिंह विज, श्रीमती कांता ठाकुर, राजू नरोटे, राधेश्याम रघुवंशी, अल्केश लांबा, संतोष पटेल, मोरेश्वर हिवसे, अनिल बज, निरंजन ठाकुर, मनोज चोरे, जीएस पाटिलकर, मनोज नेमा, सुखनंदन जावरे, कमल बाजपेई, सोहन बेलवंशी, बलराम डेहरिया, मनोज मंडराह, शिवकुमार राय, उपस्थित रहे।