Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पांढुर्ना किसान आंदोलन में शामिल होने आ रहे नकुलनाथ

पांढुर्ना किसान आंदोलन में शामिल होने आ रहे नकुलनाथ
राजनीति
16-Oct-26
माता मंदिरों व दुर्गा पंडालों में पहुंचकर पूजा अर्चन करेंगे

छोटी बाजार में आयोजित श्रीराम लीला मंचन में पहुंचेंगे

छिन्दवाड़ा अपडेट

जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। आगमन उपरांत वे पांढुर्ना जिले में आयोजित विशाल किसान आंदोलन में सम्मिलित होकर किसान भाइयों की ज्वलंत समस्याओं को उठाएंगे। छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के माता मंदिरों व दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माथा टेकेंगे, पूजन अर्चन कर जिले, प्रदेश व देश के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना करेंगे।

पूर्व सांसद कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार नकुलनाथ 17 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 12 बजे पांढुर्ना पहुंचकर किसान आंदोलन में सम्मिलित होंगे, तत्पश्चात दोपहर 2.30 बजे सौंसर पहुंचकर स्व. श्री सुखमन बेंडे निवासी वार्ड क्रमांक 02 सौंसर, स्व. श्री दिलीप गुर्वे निवासी बेरडी, स्व. श्री दामोदर व्यास निवासी बेरडी के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।  तत्पश्चात पूर्व सांसद नकुलनाथ रंगारी निवासी भागवत महाजन के निवास पहुंचेंगे। अपराहृ 04 बजे सिद्ध सिमरिया धाम पहुंचकर संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में माथा टेककर पूजा अर्चना करेंगे। अपराहृ 04.30 बजे उनका कमलकुंज शिकारपुर आगमन होगा। रात्रि 07 बजे जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

18 अक्टूबर रविवार को पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11 बजे चौरई पहुंचकर चौरई नगरपीठ माता रानी के दर्शन व पूजन अर्चन करने के उपरांत वे चौरई विधायक कार्यालय में आगमन होगा, जहां वे कांग्रेस पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.30 बजे चौरई विधानसभा के सिद्ध कपुर्दा धाम पहुंचकर देवी दर्शन, पूजन अर्चन करेंगे। सांय 6.30 बजे स्थानीय दुर्गा पंडालों में पहुंचकर देवी दर्शन व पूजन के उपरांत रात्रि 09 बजे छोटी बाजार में आयोजित प्रसिद्ध श्री रामलीला मंचन स्थल पहुंचेंगे। 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को निज निवास पर गणमान्य नागरिकों व कांग्रेस परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे जिसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। दोपहर 01 बजे छिन्दवाड़ा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Share News On