Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आदिवासी अंचल जामुन डोंगा में लगा 30 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

आदिवासी अंचल जामुन डोंगा में लगा 30 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
16-Oct-26
450 मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया    

छिंदवाड़ा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला के अंतर्गत तामिया के दूरस्त ग्राम जामुन डोंगा में 30 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे आदिवासी भाईयों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। लेकिन उनके विकास की तरफ कभी ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि वे तरक्की की दौड़ में पिछड़ते चले गए। कांग्रेस के इतने वर्षों के शासन का नतीजा यह रहा कि स्वास्थ्य एवं आदिवासी मामलों के मंत्रालयों द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति द्वारा आदिवासी स्वास्थ्य को लेकर किए गए अध्ययन में पता चला है कि आदिवासियों के स्वास्थ्य की स्थिति बेहद चिंताजनक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार राष्ट्रीय अभियान के तहत जनजातीय समाज को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने का नतीजा यह रहा कि अनुसूचित जनजातियों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। सांसद विवेक बंटी साहू ने शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को उनका उचित इलाज कर सहयोग करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष दयाराम इरपाची ने भी संबोधित किया। शिविर के दौरान कुल 450 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 168 महिलाओं व बालिकाओं और 282 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।  

कार्यक्रम यह रहे उपस्थित  

कार्यक्रम में पूर्व विधायक नाथन शाह कवरेती, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, पूर्व जिला महामंत्री राजु नरोटे, तामिया मंडल अध्यक्ष दयाराम इरपाची, मंडल उपाध्यक्ष मुनेश यदुवंशी, अरविंद पन्द्रे, धर्मेंद्र यदुवंशी, जगदीश उईके, मदन साहू, जामुन दूंगा सरपंच लक्ष्मी प्रसाद काकोडिया, बांग सरपंच शुक्ल सिंग धुर्वे, जामुन डोंगा मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र यदुवंशी, संचालन धर्मेंद्र वासनिक, नरेंद्र यादव, रोशन पन्द्रे, मंडल मंत्री प्रभु साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष वतन उपाध्याय, विनोद अग्रवाल, भाजपा नेता हरिराम वाडिवा, समस्त मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और बडी संख्या मंे ग्रामीणजन मौजूद थे।  
Share News On