महिला समूहों द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती को देखने पहुंचे उप संचालक कृषि
कृषि जगत
13-Feb-26
छिंदवाड़ा
जिले के ग्राम मारई में आज उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह ने अपने कृषि एवं आत्मा परियोजना के मैदानी अमले के साथ महिला कृषक श्रीमती वंदना इंगले के खेत में आत्मा अंतर्गत चना रिज फरो फसल प्रदर्शन किस्म आर.वी.जी.- 204 एवं विभाग द्वारा प्रदाय नगद बीज वितरण के अंतर्गत गेहूं की किस्म डी.बी.डब्ल्यू.- 303 गेहूं फसल प्रदर्शन का अवलोकन किया। महिला कृषक श्रीमती वंदना इंगले के द्वारा बनाई जा रही केंचुए की खाद, पशु आहार अजोला एवं नेपियर घास को देखा एवं प्रेरणा स्व-सहायता समूह, संगम महिला मंडल की महिलाओं के कार्यों को देखा व कृषकों से चर्चा की गई।

महिला समूह द्वारा प्राकृतिक/जैविक खाद (केंचुआ खाद) तैयार कर विक्रय का कार्य किया जा रहा हैं। अधिकारियों द्वारा समूहों की महिलाओं से चर्चा कर जैविक/प्राकृतिक उत्पादों को साप्ताहिक हाट बाजार में विक्रय के लिये चर्चा की गई, जिससे समूहों को और अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो सके।
भ्रमण के दौरान सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, धीरज ठाकुर, दीपक चौरसिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती श्रद्धा डेहरिया, कृषि विस्तार अधिकारी दिनेश डेहरिया, कृषि विस्तार अधिकारी पंकज पराड़कर बीटीएम सुश्री ज्योति डेहरिया, एटीएम सुश्री पूनम डेहरिया, नितेश गजभिये, अंतराम चौरे, सुनील भोयरकर एवं समूहों की महिलाये और कृषकगण उपस्थित थे।