कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
30-Jun-25
छिन्दवाड़ा
देवास जिले के खातेगांव तहसील की ग्राम पंचायत खिवनी में वर्षों से निवासरत आदिवासी समुदाय के घरों को तोड़ने और उन्हें बेदखल करने को लेकर कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ छिन्दवाड़ा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा और अविलम्ब आदिवासियों पर जारी अत्याचार पर रोक लगाने की मांग की।
कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि फॉरेस्ट राइट एक्ट 2006 एवं इंडियन फॉरेस्ट एक्ट 1927 के अनुसार आदिवासी समुदायों के जंगल पर अधिकार सुरक्षित हैं, जिसके तहत लम्बे समय से लंबित वन पट्टे सामुदायिक पट्टे जंगल में परम्परागत रूप से रहने वाले आदिवासी भाइयों को शीघ्र पट्टे जारी करें। वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत आदिवासियों और वन में निवास करने वालों को वन भूमि पर अधिकार और वन संसाधनों का उपयोग करने का अधिकार दिया गया है। देवास जिले के तहसील खातेगांव ग्राम खिवनी में वनविभाग द्वारा पीड़ित परिवारों को बरसात से बचने के लिए टिन शेड निर्माण शासन द्वारा जल्द कराया जाए। राशन व पेयजल की व्यवस्था की जाए। जो मकान व विभाग द्वारा तोड़े गए हैं वह सरकार पक्के मकान व पट्टे बनाकर दें। खिवनी में अतिक्रमण की कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। आदिवासी क्षेत्रों में पेसा कानून लागू है इसका पालन मप्र की भाजपा नहीं कर रही है और आदिवासी क्षेत्रों में ग्राम सभा की सहमति के बगैर मनमाने ढंग से विकास के नाम पर आदिवासियों और गरीब जनता का विस्थापन सरकार के कहने पर प्रशसन कर रहा है। तत्काल प्रभा से रोका जाए। इसके अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस से चर्चा कर कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध दर्ज किए गए सम्पूर्ण झूठे प्रकरणों को अविलम्ब वापिस लिया जाए, अन्यथा जिला कांग्रेस भविष्य में उग्र धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
ज्ञापन प्रस्तुत करते समय जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामनारायण परतेती, धीरन शाह, शिवकुमार सिरसाम, किशोर उइके, ब्रजकुमारी सरेयाम, दशरथ उइके, स्नेह सरेयाम, रेखा उइके, दिलीप परतेती, कुलदीप धुर्वे, रोशन धुर्वे, रेखा अहिरवार, रमेश उइके, संतोष भारती, पप्पू यादव, नितिन उपाध्याय, कुलदीप धुर्वे, मनोज धुर्वे, संजयलाल सरयाम, अमित, वीरेन्द्र उइके, राजू तिरगाम, इंदिरा साहू, पूनम उइके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।