वीर शनि पीपलेश्वर मंदिर में गुरूपूर्णिमा की तैयारियां प्रारंभ
छिंदवाड़ा
30-Jun-25
श्रीमद् भागवत शिव चर्चा एवं महारूद्राभिषेक रूद्राक्ष वितरण होगा
छिंदवाड़ा
भारतीय संस्कृति में गुरू को ईश्वर से भी महान बताया गया है क्योंकि गुरू ही ईश्वर के बारे में बताते हैं और अध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ सांसारिक ज्ञान की जानकारी देते है। सनातन में गुरूओं को प्राचीन काल से ही महत्व दिया जा रहा है और उन्हें महत्व देने के लिए साल में एक बार गुरूपूर्णिमा मनाई जाती है। वीआईपी रोड पर स्थित शनि पिपलेश्वर मंदिर में इस वर्ष गुरूपूर्णिमा पर वृहद कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है। जन सेवा हिताय संगठन से जुड़ी श्रीमती हर्षा बानोदे और मीडिया प्रभारी अखिल सूर्यवंशी ने बताया कि 10 जुलाई से 17 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास के पावन अवसर पर स्थानीय पिपलेश्वर धाम शनि मंदिर में समिति एवं नगरवासियों के विशेष सहयोग से श्रीमद् भागवत शिव चर्चा एवं महारुद्राभिषेक रुद्राक्ष वितरण विशाल आयोजन किया जाएगा। आयोजन में राष्ट्रीय कथावाचक गुरुदेव श्री श्री राकेशानंद महाराज का पावन सानिध्य नगर वासियों को प्राप्त होगा साथ ही दो दिवस विशेष शिव पुराण कथा प्रसिद्ध कथा वाचिका पूज्य देवी सौम्या जी के श्रीमुख से की जाएगी।
गुरूपूर्णिमा पर निकलेगी कलश यात्रा
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रातः काल 10 बजे से गुरु पूजन गुरु दीक्षा एवं दिव्य प्रवचन होंगे। तत्पश्चात पूरे नगर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन के बीच में एक दिन वृक्षारोपण का भी आयोजन रखा गया है जिसमें महाराज श्री एवं जनसेवा हिताय संगठन द्वारा फलदर एवं छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे । कथा के प्रथम दिवस धूमधाम से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा एवं नगर में जल कलश यात्रा निकाली जाएगी प्रतिदिन महारुद्राभिषेक होगा महा रूद्र अभिषेक वाले ही रुद्राक्ष बाद में भक्तों को वितरित किए जाएंगे कथा के प्रसंग के अनुसार शिव विवाह , कृष्णा जन्म , बाल लीला, गोवर्धन लीला, कृष्ण रुक्मणी विवाह, कृष्ण सुदामा मिलन जैसे प्रसंग का सुंदर झांकी के साथ चित्रण किया जाएगा।