Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

इंदौर में सेकेंड प्री स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में छिन्दवाड़ा के शूटरों ने मैडल जीता, साधा निशाना

इंदौर में सेकेंड प्री स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में छिन्दवाड़ा के  शूटरों ने मैडल जीता, साधा निशाना
छिंदवाड़ा
30-Jun-25
योग्य पाटोदी ने 1 सिल्वर, 2 ब्रांज जीते, स्टेट के लिए खिलाड़ियों का चयन

छिंदवाड़ा

हाल ही में इंदौर में स्थित बी.एस.फ की रेवती रेंज पर 22 से 29 जून  को दूसरी मध्यप्रदेश प्री स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप आयोजित हुई, जिसमें छिंदवाड़ा के चंदनगांव भरतादेव रोड पर स्थित अर्जुन शूटिंग एकेडमी के कुल 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। संस्था के  सचिव रामकृष्ण (शिवम) बरकोरिया  ने जानकारी देते हुए बताया कि एकेडमी के शूटर योग्य पाटोदी ने सब यूथ पुरुष जूनियर पुरुष एवं सीनियर पुरुष वर्ग के पीप साइट रायफल इवेंट में सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित कर 1 सिल्वर 2 ब्रांज  पदक जीते है, एवं  राजवीर रजक, अरिहान सिंह, कुणाल वैष्णव , अंत्रिक्स बर्मन,समश आजमी, सिद्धार्थ डेहरिया , लक्ष्य डेहरिया, महिला रायफल वर्ग से काजोल प्रजापति, हर्षि टंडेकर, महिला  पिस्टल वर्ग से वैदेही भोयरकर, साक्षी बरकोरिया, वैष्णवी यादव, पुरुष बर्ग से पिटोल में आदित्य पतिंगे, ऋषि श्रीवास्तव,शिवांश रघुवंशी, रेशभ बावरिया, रूपेश  भाड़े, पार्थ वर्मा  ने स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप के लिए सभी बच्चों ने क्वालिफाइड किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष प्रणय बोन्डे एवं सचिव रामकृष्ण शिवम् बरकोरिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा हम भविष्य में भी और अच्छे खिलाड़ियों को तैयार करके उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए मेडल लाने के लिए प्रेरित करेंगे और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
Share News On