24 फरवरी को भोपाल में विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस
छिंदवाड़ा
22-Feb-26
छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की राजीव भवन में हुई बैठक
छिंदवाड़ा
राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा घेराव को लेकर आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण की उपस्थिति में भोपाल पहुंचकर विरोध प्रगट करने की रणनीति बनाई। उपस्थित कांग्रेसजन ने एक स्वर में कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी है जो देश का आर्थिक व सामाजिक रूप से बर्बाद कर रही। युवा, किसान व मजूदरों के भविष्य को तबाह करने के लिए भाजपा सरकार तैयारी कर चुकी। अब वह आगे बढ़कर देश को बर्बाद ना करें इसीलिये उसे रोकने की आवश्यकता है।

पूर्व सांसद नकुलनाथ ने मप्र सहित छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना जिले के जांबाज कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 24 फरवरी मंगलवार को भोपाल में आयोजित विधानसभा घेराव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करें। श्री नाथ ने आगे कहा कि इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित प्रदेश कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। उन्होंने छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिला सहित प्रदेश के समस्त कांग्रेसजन से अपील की है कि इस घेराव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देश, प्रदेश व जिले के भविष्य को सुरक्षित करें।