Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मध्यप्रदेश सब-जूनियर वॉलीबॉल चैम्पियन बना छिंदवाड़ा

मध्यप्रदेश सब-जूनियर वॉलीबॉल चैम्पियन बना छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा
22-Feb-26
अनन्या बनीं प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ अटैकर 

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हौसलों की कोई सीमा नहीं होती। साहस, समर्पण और अनुशासन के दम पर इन जांबाज़ खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर इतिहास रच दिया। उनकी यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि बेटी सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और खेल भावना की मिसाल है।

सिंगरोली में आयोजित 46वीं मध्यप्रदेश सब‑जूनियर वॉलीबॉल चौंपियनशिप (महिला वर्ग) में छिंदवाड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए।ग्वालियर, शहडोल, रीवा और मेज़बान सिंगरोली को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। खिताबी भिड़ंत में छिंदवाड़ा की बेटियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए नर्मदापुरम को 3ः1 सेट से शिकस्त दी और मध्यप्रदेश चौंपियनशिप का ताज अपने नाम कर लिया।

अनन्या  चुनी गई सर्वश्रेष्ठ अटैकर

टीम की प्रमुख खिलाड़ी अनन्या को उनके उत्कृष्ट आक्रामक खेल के लिए “मध्यप्रदेश की सर्वश्रेष्ठ अटैकर” के सम्मान से सम्मानित गया। अनन्या के साथ पीहू उईके, शानवी यादव और आराध्या का प्रदर्शन भी बेहद सराहनीय रहा। टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर कोच संजय बामने, सहायक स्टाफ सेजल, मैनेजर दीनदयाल यादव एवं जमील खान को बधाई दी गई। छिंदवाड़ा वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष शेषराव यादव सहित अनुरोध शर्मा, रवि भाऊ, दिलीप वर्मा, आर. हांफी, अनिल चंद्रेश्वर और राधा आशीष पांडे ने पूरी टीम को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।