कांग्रेस छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के 1969 बूथों पर नियुक्त करेगी बीएलए
छिंदवाड़ा
04-Jul-25
राजीव कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश
छिंदवाड़ा
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के सभी 1969 बूथों पर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति की जाएगी। इसको लेकर स्थानीय राजीव गांधी कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों को बीएलए की नियुक्ति प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने की, जबकि मतदाता सूची प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बीएलए नियुक्ति से संबंधित तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएलए का चयन चुनावी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, इसलिए फार्म भरने से लेकर जमा करने तक की सभी प्रक्रियाएं सावधानीपूर्वक की जानी चाहिए।
मिश्रा ने बताया-
बीएलए के फार्म में क्या जानकारी भरनी है, किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, नाम जोड़ने व हटाने की प्रक्रिया क्या है, इन सभी पहलुओं को विस्तार से समझाया गया। उन्होंने कहा कि बीएलए की भूमिका न सिर्फ बूथ स्तर पर मतदाता सूची को दुरुस्त करने की है, बल्कि चुनावी सफलता के लिए यह एक महत्वपूर्ण कड़ी भी है।
विश्वनाथ ओकटे ने कहा
आज देशभर में मतदाता सूची में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसलिए कमलनाथ और नकुलनाथ हर बैठक में बीएलए की सक्रिय भूमिका और मतदाता सूची पर सतत निगरानी की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि बीएलए ही चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने वाले सबसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता होते हैं।
पांढुर्णा जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी ने बीएलए की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि किसी गांव में विवाह उपरांत आई महिला का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है या नहीं। इसी तरह किसी मतदाता के निधन के बाद उसका नाम सूची से हटाया गया या नहीं – ऐसे मामलों की सतर्कता से निगरानी आवश्यक है।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद राय, निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो, सातों विधानसभाओं के प्रभारीगण, ब्लॉक अध्यक्ष, पर्यवेक्षक, शहर अध्यक्ष एवं उप ब्लॉक अध्यक्षगण मौजूद रहे।
बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के सभी बूथों पर बीएलए की प्रभावी नियुक्ति के साथ मतदाता सूची को अद्यतन करने की जिम्मेदारी भी पूरी सजगता से निभाई जाएगी।