कांग्रेस सेवादल ने चंदनगांव माता मंदिर में किया श्रमदान
छिंदवाड़ा
17-Jan-26
स्वच्छता अभियान के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व, भजन-कीर्तन व तिल के लड्डुओं का किया वितरण
छिन्दवाड़ा
कांग्रेस सेवादल द्वारा चंदनगांव स्थित माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवादल के पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दीपक वाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह श्रमदान के दौरान मंदिर के अंदर सफाई की गई। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की व्यापक सफाई की। श्रमदान उपरांत मकर संक्रांति पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।

माता मंदिर में भजन-कीर्तन हुआ व उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को तिल के लड्डू खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले उपस्थित रहे। उन्होंने सेवादल द्वारा किए जा रहे सेवा एवं स्वच्छता कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर चंदनगांव कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नगर पालिक निगम क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम में शैलेश पाटनकर, भैयाजी शिवारे, पार्षद पति मुन्ना पवार, प्रफुल्ल अल्डक, बलराम सिंह चौहान, देशराज भास्कर, पंचम अमरोदे, रवि खिलवाड़ी, गजानन खेरेकर, केशवराव चरपे, विक्रम वंदेवार, रघुनाथ साहू, राजेश धुर्वे, देवचंद कुमरे, सुरेश भावे, रमेश बेले, गजेंद्र इंदौरकर, विक्की डेहरिया, शशिकांत गायकवाड, मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. शाबाना यास्मीन खान, सीमा शुक्ला, सिंधु यादव, रवीना कोच, सोनम इंगले, सन्नो कुमरे, पूजा विश्वकर्मा, पार्वती मसकोले, सरिता डॉले, रामशिला उईके, देवकी ठाकुर, सरिता बेलवंशी, सीमा डोंगरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।