गांव स्तर पर भी गठित होगी किसान कांग्रेस की सशक्त टीम
छिंदवाड़ा
17-Jan-26
कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक
छिन्दवाड़ा
जिले के किसानों की समस्याओं और उनकी मांगों के लिए मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ सतत रूप से संघर्ष कर रहे हैं। नेताद्वय की मंशानुसार किसान कांग्रेस अब गांव स्तर पर भी सक्रिय रूप से कार्य करेगी। इसके लिए जल्द ही गांव में भी किसान कांग्रेस का गठन किया जाएगा।
किसान कांग्रेस की आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के मुख्य आतिथ्य एवं किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में उपस्थित किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए श्री ओकटे ने कहा कि आज किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य प्राप्त नहीं हो रहा है। किसान खाद, बीज, बिजली, सिंचाई और फसल बीमा के लिए दर-दर भटक रहे। इसीलिये पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ के नेतृत्व में जिला कांग्रेस व किसान कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। कांग्रेस पूरी मजबूती से किसानों की समस्याओं को उठा रही है। उन्होंने किसान कांग्रेस के नवनियुक्त पूर्व, पश्चिम, उत्तर व दक्षिण उप ब्लॉक व मध्य उप ब्लॉक व अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि किसान कांग्रेस जिला, ब्लॉक, क्षेत्र और पंचायत से लेकर गांव तक इकाई गठित की जाएगी। आयोजित बैठक में सुभाष यदुवंशी, शैलेन्द्र सिंह चौधरी, अर्जुन वानखेड़े, सुशील सक्सेना, यशवंतराव कराड़े, कल्याण सिंग वर्मा, संतोष यदुवंशी, धरमलाल यादव, धनश्याम पटेल, लक्ष्मण यदुवंशी, देवकरण पटेल, दीपक सिंह चौधरी, जाकिर खान, पवन ओकटे, जितेन्द्र यादव, सोहन उसरेठे, ओमकार अहिरवार, हीरालाल इनवाती, राहुल दुबे, रबेल सिंह टेखरे, उमेश यादव, गिरीश चन्द्रवंशी, शंकर इनवाती, विनोद चन्द्रवंशी, सूर्यभान उइके, गोपाल उइके, चन्द्रसा उइके, गोविंद प्रसाद सोनी सहित अन्य पदाधिकारी व किसान नेता उपस्थित रहे।