कांग्रेस सेवादल ने फूंका प्रभारी परिवहन अधिकारी का पुतला
राजनीति
08-Jul-26
कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

छिन्दवाड़ा
जिला कांग्रेस सेवादल ने इंदिरा तिराहा पर प्रभारी परिवहन अधिकारी का पुतला दहन किया। रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए अधिकारी के तत्काल स्थानांतरण की मांग उठाई। इस दौरान भाजपा सरकार में फल फूल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस सेवादल के पदाकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
प्रस्तुत ज्ञापन में कांग्रेस सेवादल ने कहा कि विगत 15 माह से आरटीओ कार्यालय प्रभारी के भरोसे संचालित हो रहा है। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं व कॉलेज की छात्राओं के लिए निरूशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर लगाया जाता है तो उन्हें लर्निंग लाइसेंस थमाया जाता है। दोपहिया और चौपहिया वाहन के लिए आवेदन किया तो महिलाओं को बार-बार कार्यालय बुलाया जाता है साथ ही उपस्थित बाबूओं द्वारा रुपयों की मांग की जाती है। वाहन फोर पोर्टल के स्पष्ट निर्देशों का खुला उल्लंघन प्रभारी आरटीओ के द्वारा किया जा रहा। 51 प्रकार की सुविधाएं वाहन फोर पोर्टल में फैशलेश है, अर्थात पुरानी फाइल और नोटसीट की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद भी रिश्वत के लिए अधिकारी और बाबूओं के द्वारा तमाम तरह के हत्थकंडे अपनाए जा रहे। अवैध तरीके से जांच कर वाहन मालिकों से वसूल की जा रही। ड्राइविंग लाइसेंस नवीनिकरण के नाम पर ट्रक चालकों को परेशान कर उन्हें रिश्वत ली जा रही। वाहनों में फिटनेस के नाम पर अवैध वसूली का कारोबार जमकर चल रहा है।
भाजपा की सरकार में परिवहन विभाग का भवन अब लूट भवन में तब्दील हो चुका है। वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी कहें या फिर उनका वृहदहस्थ प्राप्त होने के कारण प्रभारी आरटीओ की कार्यप्रणाली लगातार भ्रष्टाचार के नये आयाम तय कर रही है। छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना जिले की जनता प्रभारी आरटीओ की कार्यप्रणाली से आक्रोशित है। पुतला दहन व ज्ञापन प्रस्तुत करते समय जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले, राकेश मरकाम, हेमंत सिंह राजपूत, ओम शिवम धुर्वे, साई उइके, शेषराव उइके, निशा गोहिया, सिंधु यादव, राजेश धुर्वे, डॉ. शबाना यास्मीन खान, गुलशन विश्वकर्मा, शोभा सोनी, गुलशन विश्वकर्मा, गजानंद खिरेकर, देशराज बारस्कर, रति पवार, राहुल पवार, विक्रम बन्देवार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।