असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की बिछुआ ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित
राजनीति
08-Jul-26
छिन्दवाड़ा

बुधवार को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की बिछुआ ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, प्रकोष्ठ प्रभारी पप्पू यादव की सहमति उपरांत असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमन सिंह भारद्वाज के द्वारा कार्यकारिणी गठित की गई है।
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की बिछुआ ब्लॉक कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश धुर्वे, उपाध्यक्ष शिवपाल उइके व सपना खोबरगड़े मनोनीत किए गए हैं। महासचिवरू अभिषेक इनवाती, शिवप्रसाद कुमरे व सुनील मर्सकोले को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सचिव गंगाबाई धुर्वे, संजू इनवाती, उमलेश धुर्वे सचिव नियुक्त किए गए। सहसचिव पद की जिम्मेदारी जयपाल उइके, मुकेश, बलवान कुमरे व अनिल उइके को सौंपी है। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के प्रति कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों का हृदय से आभार माना है।