Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मतदाता सूची की निगरानी करने बूथ स्तर पर काम कर रही कांग्रेस

मतदाता सूची की निगरानी करने बूथ स्तर पर काम कर रही कांग्रेस
छिंदवाड़ा
08-Jul-25
राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक
 
छिन्दवाड़ा

कांग्रेस बूथ स्तर के पदाधिकारी की तैनाती पर विशेष जोर दे रही है ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो सके। स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक व भाग दो की आवश्यक बैठक मंगवार को हुई।  बैठक में कांग्रेस की गतिविधियों के साथ ही बीएलए बूथ स्तर के पदाधिकारी बनाए जाने पर चर्चा की गई।

कांग्रेस भवन में छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक व भाग दो के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय संयोजकों की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में में कांग्रेस के मतदाता सूची प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने कहा कि यह जिम्मेदारी जिसे भी दी जाए वह गम्भीरता से फार्म भरें। आज दिनांक से विधानसभा व लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने तक बूथ स्तर के पदाधिकारी की सम्पूर्ण चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने फार्म आईडी बीएलए दो भरने के साथ ही एक अन्य फार्म जिसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने व मृत मतदाताओं के नाम काटे जाने की प्रक्रिया से अवगत कराया साथ ही सभी फार्म को भरने की जानकारी भी दी। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के फार्म भरे जाने से सम्बंधित सवालों का जवाब भी मतदाता सूची के प्रभारी श्री मिश्रा के द्वारा दिए गए।


आयोजित बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सक्रियता नितांत आवश्यक है। क्षेत्र की समस्याओं को गम्भीरता से उठाने व सुलझाने के प्रयास सतत करें। पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि यह कार्य पूरी लगन व गम्भीरता के साथ करें, ताकि मतदाता सूची में होने वाली गड़बड़ी को रोका जा सके। छिन्दवाड़ा विधानसभा प्रभारी गोविंद राय ने बूथ स्तर के पदाधिकारी की नियुक्ति को लेकर कहा कि दिए जाने वाले फार्मों को समय सीमा के भीतर भरकर जमा करें ताकि उन्हें समय पर यथास्थान पर जमा किया जा सके।
 
आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक मनीष पांडे, विधायक प्रतिनिधि संतोष रघुवंशी, अधिवक्ता सुबोध गोराई, ब्लॉक अध्यक्ष अजय पटेल, जीवन सिंग पटेल, कुलदीप पटेल, मनोज वानखेड़े, धनीराम वानखेड़े, प्रशांत रघुवंशी, सेवकराम वर्मा, संदीप सोनी, संतोष पाटस्कर, नारायण पटेल, सुधीर पटेल, नरेन्द्र पटेल, दिनेश साहू, यश कराड़े, दीपक साहू, संतोष कराड़े, अर्जुन चन्द्रवंशी, नन्हें चन्द्रवंशी, उम्मेद सिंह, शरद गोलू पटेल कुनास राम करपे अरुण डेहरिया सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On