बूथ को मजबूत करने मैदान में उतरे कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे
छिंदवाड़ा
14-Jul-25
वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली
छिन्दवाड़ा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने के लिए इन दिनों कांग्रेस सृजन अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है जहां वार्ड-वार्ड में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें सक्रिय किया जा रहा है। कांग्रेस का मानना है इससे बूथ को मजबूती मिलेगी और इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे भी पहुंचे।

चौखड़ाढ़ाना एवं खापाभाट में सम्पन्न हुई कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री ओकटे ने संगठन सृजन अभियान पर अपनी बात रखते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को संगठित व सशक्त करना है। बैठक में उपस्थित बूथ अध्यक्ष, संयोजक व बीएलए सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण से उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का ध्यान से अध्ययन करें साथ ही सजगता से कार्य करें।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव व किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में होने वाली गड़बडियों, सुधार व नाम जोड़ने एवं काटने की प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक उपरांत कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगण ने सिवनी प्राणमोती, कुसमैली, अजनिया व सारना में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट की। छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक के अध्यक्ष जीवन सिंह रघुवंशी, समवयक कुलदीप पटेल, आदिवासी प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष शिवकुमार सिरसाम, पूर्व उप ब्लॉक के प्रभारी शैलेन्द्र उर्फ शैलू सेंगर, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेष ठाकुर, राजेश चौधरी, राजेश सोनी, सुधीर चौधरी, गोविंद पटेल, राहुल दुबे, राकेश पटेल, अशोक चौधरी, नरेन्द्र चौधरी, अरूण शर्मा, डी.एल वाडिवा, अशोक वर्मा, अशोक उसरेठे, रामदास उइके, दिलीप चौधरी, समीर पटेल, संतलाल इनवाती, चमरूलाल उइके, प्रदीप विश्वकर्मा, दुर्गेश उइके रमजान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।