भोपाल महापौर मालती राय ने कलार समाज भवन में किया गया पौधारोपण
छिंदवाड़ा
14-Jul-25
विभिन्न वर्गों में बंटे हुए समाज को एकजुट होने दिया संदेश
छिंदवाड़ा
महापौर सम्मेलन में भाग लेने छिंदवाड़ा आई भोपाल की महापौर ने कलार समाज के कार्यक्रम में भाग लेकर समाज द्वारा की गई गतिविधियों की जानकारी ली और समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय कलार समाज भवन में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे। यह पहला अवसर पर था जब जिले में कलार समाज की कोई बड़ी राजनीतिक हस्ती छिंदवाड़ा आई थी इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था।

खजरी रोड स्थित कल्चुरी कलार समाज के भवन में भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय की प्रमुख उपस्थिति में सामाजिक बंधुओं द्वारा भवन परिसर के आसपास पौधारोपण किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संपूर्ण देशभर में पौधारोपण किया जा रहा है। इसी के तहत छिंदवाड़ा में कल्चुरी कलार समाज के भवन में पौधारोपण किया गया है। उन्होंने समाजिक एकता पर बल देते हुए समाजिक लोगों को एकजुट होकर रहते हुए समाज के लिए कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कलार समाज के लोगों को अपने-अपने नाम के आगे कल्चुरी शब्द का उपयोग करना चाहिए। जिससे विभिन्न वर्गाे में बंटा हुआ हमारा समाज एकजुट दिखेगा और हम और अधिक मजबूत हो सकेंगे एवं समाज को विकसित कर पायेंगे। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अरविंद राय, पूर्व सभापति संतोष राय, विकास राय, लोकतंत्र सेनानी राजेन्द्र राय, पंकज बोरले, वरिष्ठ समाज सेवी उमाशंकर राय, अनुज चौकसे, अमित राय, सुभाष सूर्यवंशी, रामभरोस राय, विवेक बंटी राय, दर्शन राय, अखिलेश बब्लू राय, शैलेन्द्र गुड्डा राय, राष्ट्रीय कल्चुरी एकता महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी आशीष कटकवार, शिवम राय, राजेन्द्र सूर्यवंशी, मनोज राय, महेन्द्र राय, मातृशक्तियों में पार्षद श्रीमती शोभना राय, पूर्व पार्षद श्रीमती वैजयंती राय, श्रीमती चित्रा चौकसे, श्रीमती रिचा राय, श्रीमती रेखा राय, श्रीमती सीमा सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में समाजिक बंधु उपस्थित थे।