स्वामी रामदेव ने पूरी दुनिया में योग की क्रांति लाईः बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
14-Jul-25
सांसद ने किया त्रिदिवसीय निःशुल्क योग चिकित्सा विज्ञान एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ
छिंदवाड़ा
पूरी दुनिया में योग ऋषि परमपूज्य स्वामी रामदेव महाराज के कारण योग की क्रांति आई है। निश्चित तौर पर योग से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे है। योग से कई असाध्य रोगियों को लाभा हुआ है। उक्त आशय के उद्गार भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सरंक्षक एवं सांसद बंटी विवेक साहू ने त्रिदिवसीय निःशुल्क योग चिकित्सा विज्ञान एवं ध्यान शिविर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।

सांसद श्री साहू ने छिंदवाड़ा पधारने पर पूज्य स्वामी आदित्य देव का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरी दुनिया में लोगों को योग करने पर लाभ मिल रहा है। उसी तरह निश्चित ही छिंदवाड़ा वासियों के लिए लगाए गये इस त्रिदिवसीय निःशुल्क योग चिकित्सा विज्ञान एवं ध्यान शिविर का लाभ मिलेगा। भारत स्वाभिमान के ट्रस्ट के संयोजक जगेन्द्र अल्डक ने बताया कि पंतजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में एवं युवा भारत छिंदवाड़ा के द्वारा यह शिविर पूजा लॉज में 14 जुलाई से 16 जुलाई तक प्रातः 5ः30 बजे से प्रातः 7ः30 बजे तक प्रतिदिन आयोजित किया जायेगा। इस शिविर के माध्यम से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, ह्दय रोग, मोटापा, गैस, कब्ज, कमर दर्द, सरवाईकल, स्पॉडिलाइटिस एलर्जी, दमा, अस्थमा, माईग्रेन, जोड़ों का दर्द आदि रोगों के निवारण से संबंधित योग अभ्यास कराया जायेगा। उन्होंने शहरवासियों से उक्त शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
इस अवसर पर युवा भारत के राज्य प्रभारी अनिल भाई, यज्ञ आचार्य देवी प्रसाद, योग प्रचारक मंगल सिंह वर्मा, विनोद यादव, बब्लू डेहरिया, तहसील सोशल मीडिया प्रभारी केतुमान विश्वकर्मा, ट्रस्ट के महिला पंतजलि प्रभारी योगश्री राउत, युवा भारत के प्रभारी नरेन्द्र माहोरे, पंतजलि योग समिति प्रभारी शशि तिवारी, सोशल मीडिया राज्य प्रभारी आचार्य विवेक, किसान सेवा समिति प्रभारी सज्जन शुक्ला सहित सभी योग शिक्षक, कार्यकर्ता एवं समस्त तहसील प्रभारी उपस्थित थे।\